शक्तिफार्म के युवक को पुलिस ने कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक तस्कर को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। चोरगलिया थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान नंधौर नदी के समीप जंगल में मजदूरों को अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पर छापा मारा गया। जहां पुलिस को देखकर एक युवक पेड़ों की आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा।

उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 56 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। इस पर तस्कर कृष्ण सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी शक्तिफार्म को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

Police arrested the youth of Shakti Farm with raw liquor

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा में आखिर पिंजरे में फंसा गांव की दहशत बना तेंदुआ! 8 साल के लेपर्ड का सुरक्षित रेस्क्यू
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440