पुलिस ने किया घर से मोबाइल चोरने वालों को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस के हत्थे घर से मोबाइल चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
मुखानी पुलिस के अनुसार बीती 19 जून को पीलीकोठी निवासी साधु मुखिया उर्फ सुरेंद्र पुत्र रामबदम के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया था, जहां से चोर मोबाइल फोन समेत नगदी ले उड़े थे। इस घटना का पता अगले दिन प्रातः परिवारजनों के जागने पर चला। इस पर सुरेंद्र ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। मुखानी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो चोरों को कुसुमखेड़ा तिराहे के पास से अलग-अलग कंपनियों के 6 मोबाइल फोन व पांच सौ रूपये की नगदी बरामद हुई। पकड़े गये चोरों ने अपना नाम विशाल आर्या पुत्र भुवन आर्या निवासी नारायण नगर व महेश कश्यप पुत्र सुरेन्द्र कश्यप निवासी ऊंचापुल बताया। साथ ही उनके द्वारा घर में चोरी करने का जुर्म भी कबूल किया। एसओ सुशील कुमार के अनुसार पकड़े गये चोरों में से महेश शातिर किस्म का है। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है इस समय वह कोविड कर्फ्यू के चलते पैरोल पर रिहा हुआ था। इसके बाद वह पुनः वारदातों को अंजाम देने लग गया। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई त्रिभुवन जोशी, कांस्टेबल नरेन्द्र राणा, राजेश कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440