पुलिस ने हजारों की नगदी के साथ तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested three gamblers with thousands in cash

समाचार सच, हल्द्वानी। मंडी चौकी पुलिस ने तीन जुआरियों (Three gamblers) को हजारों (Thousands) की नगदी व ताश (cash and cards) की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया जिनके खिलाफ जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

मंडी चौकी पुलिस के अनुसार बीती रात्रि क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था तथा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए निकले मंडी चौकी इंचार्ज गुलाम सिंह कंबोज, कां0 दीवान नाथ, अरूण राठौर तभी उन्हें गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त स्थान पर छापा मारा तो कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन युवकों को दबोच लिया। पुलिस को मौके से ताश की गड्डी और 6470 रूपये की नगदी बरामद हुई। इस पर अशोक कुमार जेठवानी पुत्र स्व. दाताराम जेठवानी निवासी मुरारजी नगर धान मिल, सोम सोनकर पुत्र राकेश सोनकर व विशाल राय पुत्र विद्युत राय निवासी वार्ड नंबर 27 गांधीनगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस में ने तीनों को जुआ अधिनियम में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440