समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध कच्ची शराब की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
मंगल पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान घास मंडी में संदिग्धावस्था खड़े युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 50 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। इस पर तस्कर अमित कुमार पुत्र नेम चन्द्र निवासी वार्ड नंबर 1 गांधीनगर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मुखानी थाना पुलिस ने भी एक तस्कर को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह एक खोखे से शराब की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने तस्कर के पास से 35 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। तस्कर ने पुलिस को अपना नाम राजू सागर पुत्र स्व. रामकुमार निवासी नाथुपर पाडली लामचौड़ बताया है। इधर खेड़ा चौकी पुलिस ने भी गश्त के दौरान संदिग्धावस्था में घूम रहे युवक को दबोच लिया। उसके पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। तस्कर गोविन्द सिंह पुत्र स्व. रामू सिंह निवासी बागजाला गौलापार ने बताया कि वह उक्त कारोबार को लंबे समय से अंजाम देता चला आ रहा है। पुलिस ने तस्करों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










