हल्द्वानी में पुलिस ने किया जुआ खेलते 2 आरोपियों को गिरफ्तार, 10550 रुपए बरामद किए

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिला पुलिस द्वारा जुआ व सट्टा खेलने वाले व्यक्तियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। थाना बनभूलपुरा की पुलिस टीम ने ताश के पत्तों से जुआ खेलते रंगे हाथों 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि पुलिस की छापामार कार्रवाई के दौरान अन्य जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। पकड़े गये जुआरी के पास से पुलिस ने ताश की गड्डी, मोमबत्ती सहित कुल 10550 रुपए बरामद किए है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर ने बीती रात बनभूलपुरा थाना पुलिस को सूचना दी थी गोला पार्किंग के पास कुछ लोग ताश की गड्डी के साथ जुआ खेल रहे हैं सूचना पाकर पुलिस ने पार्किंग में धावा बोल दिया और 2 जुआरियों को हिरासत में ले लिया उनकी तलाशी ली तलाशी के दौरान जुआरियों के पास है दस हजार पांच सो पचास रुपए बरामद हुए पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों से नाम पूछे उन्होंने अपने नाम शहाबुद्दीन, मो नाजिर निवासी इंद्रा नगर बताया पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के इकलौते पोते की सड़क हादसे में मौत, दोस्त गंभीर… परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440