पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू के बीच शराब के ठेके बंद होने के चलते शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ गई है। शराब तस्करी की सूचनाएं लगातार पुलिस को मिल रही हैं। जिन पर पुलिस कार्यवाही भी कर रही है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार गन्ना सेंटर चौकी पुलिस ने शिव किशोर साहू उर्फ गोपू पुत्र जगन्नाथ साहू निवासी जीतपुर नेगी कॉलोनी को 41 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं अजय कश्यप पुत्र नन्हे लाल कश्यप निवासी शिवाजी कॉलोनी महर्षि स्कूल को भी 15 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा गया है। पुलिस ने तस्करों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440