समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार उन्हें गश्त के दौरान सूचना मिली कि रामपुर रोड जीतपुर नेगी क्षेत्र में एक व्यक्ति कच्ची शराब के पाउच का व्यापार कर रहा है सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस 41 पाउच कच्ची शराब के साथ हरीश चंद्र जोशी पुत्र प्रेम बल्लभ जोशी निवासी मानपुर पूरब देवलचौड़ को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर टीपीनगर क्षेत्र की पुलिस ने प्रहलाद सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र कलम सिंह निवासी मानपुर पश्चिम, एकता कॉलोनी टीपीनगर को 25 लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










