नैनीताल जिले में पुलिस ने पकड़ी 149 ग्राम स्मैक, दो तस्कर भी चढ़े हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में अवैध नशे का खेल बड़े स्तर पर चल रहा है, जिसे तोड़ने का पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने महानगर हल्द्वानी में 149 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहे हैं।

दरअसल, एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा नैनीताल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से सटे हैड़ागज्जर के जंगल में कांबिंग अभियान छेड़ रखा था। इसी बीच जंगल के बीच से निकल रही रोड पर हैड़ागज्जर गांव की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस टीम की ओर आते दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगे। इस पर पुलिस टीम ने दोनों युवकों का पीछा करके उन्हें ओपन यूनिवर्सिटी की बाउंड्री के पास पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के कब्जे से 149 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गये तस्करों ने अपने नाम राजू मौर्या पुत्र रामेश्वर दयाल व रोहताश कश्यप पुत्र हरिशंकर कश्यप निवासी निवासी ग्राम जानिब नगला शिव मन्दिर के पास थाना मिलक जिला रामपुर बताये हैं। इनमें से राजू वर्तमान में लालडांट मुखानी में रहता है और पुताई का काम करता है। दोनों रामपुर मिलक के एक आदमी से कम दामों मे स्मैक खरीदकर लाते हैं और हल्द्वानी के स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं एवं पहाड़ी इलाकों में ऊँचे दामों में बेचकर पैसे कमाते हैं। दोनों दोस्तों ने साथ मिलकर मिलक रामपुर से ताहिर नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में सप्लाई करने का धंधा शुरु कर दिया। अभियुक्त रामपुर से स्मैक को हल्द्वानी बारी-बारी लाकर पुड़िया के रुप मे जगह-जगह ऊंचे दामों में बेचते हैं। युवकों ने बताया कि वे 1300 रूपये प्रति ग्राम की दर से स्मैक खरीदते हैं और हल्द्वानी में हल्द्वानी में उसे 2500 से 3000 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेच देते हैं। इस लिहाज से युवकों से बरामद स्मैक की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस ने तस्करों से बरामद पल्सर बाइक यूके 04 के 0694 भी जब्त कर ली। इस बाइक के कागजात युवक नहीं दिखा सके।
सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसओजी प्रभारी नन्दन सिंह रावत, एसआई संजीत राठौर, कांस्टेबल अनिल टम्टा, अशोक रावत, कुन्दन कठायत, भानूप्रताप, त्रिलोक सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   संस्कृति की विविधता से समृद्ध होती है शिक्षा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440