पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक को दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शराब तस्करी का कार्य कर रहे लोगों पर पुलिस विभाग का शिकंजा दिन प्रतिदिन कसता ही जा रहा है। बीती रात भी पुलिस ने एक शराब तस्कर को धर दबोचा। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान संगम विहार फेस-1 में संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 21 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। इस पर तस्कर सुमित गंगवार पुत्र विजय पाल हाल निवासी रौले की पुलिया मुखानी व मूल निवासी ग्राम लाणपुर थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत बताया। उसने बताया कि वह लंबे समय से इस कारोबार को अंजाम दे रहा है। बीती रात भी वह कच्ची शराब बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440