समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने रोडवेज स्टेशन से यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार किच्छा निवासी राजेंद्र कुमार बीते दिवस यहां रोडवेज स्टेशन में बस का इंतजार कर रहा था। इस बीच एक उचक्के ने उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। हरकत में आई भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने उचक्के की तलाश शुरू कर दी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक चोर तिकोनिया में चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में है। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पूछताछ में उचक्के ने अपना नाम सुमित आर्या पुत्र हरीश आर्या निवासी राजपुरा को गिरफ्तार कर लिया। घ्उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















