समाचार सच, हल्द्वानी। सट्टे की खाईबाड़ी करता एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया पुलिस ने कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार पुलिस जब गश्त पर थी तभी उन्हें सूचना मिली कि ख्वाजा कॉलोनी में एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर वहां पहुंची पुलिस को देख सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है युवक भागने का प्रयास करने लगा जिस पर पुलिस ने अपना शिकंजा कस उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पर्ची व 1380 रूपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में युवक द्वारा अपना नाम मुश्तफा पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी इन्द्रानगर ठोकर बताया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया सटोरिया लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















