पुलिस ने चाकू के साथ युवक को दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने चाकू के साथ एक युवक को धर दबोचा, उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार कोविड कर्फ्यू के अनुपालन व मादक पदार्थांे की तस्करी रोकने के लिए पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी तभी मुखबिर ने सूचना दी कि स्लाटर हाउस के पास के एक युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आ रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्लाटर हाउस के पास दबिश दी, जहां एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा मिला। तलाशी में उसके पास से अदद चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने पुलिस को अपना नाम सानू पुत्र मुन्ने निवासी गफूर बस्ती बताया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440