समाचार सच, हल्द्वानी। चोरी के वाहन के साथ पुलिस ने एक वाहन चोर धर दबोचा। उसके कब्जे से चोरी का वाहन भी बरामद किया। आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिवस बद्रीपुरा गौला बैराज, काठगोदाम निवासी विनोद कनौजिया के द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी कि उसका वाहन संख्या यूके 01टीए-0475 को 26 जून की रात चोरों द्वारा चुरा लिया लिया है। मामले में जानकारी देते हुए एसपी सिटी डॉ जगदीश चन्द्र व सीओ शांतनु पारासर ने बताया कि पुलिस द्वारा इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए चोरों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी थी, साथ ही वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का भी गठन किया गया। इस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर चोर को बहेड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये चोर ने अपना नाम समीर खान पुत्र साहिद खान उर्फ गुड्डू निवासी काठगोदाम बताया। वह उक्त वाहन को बेचने की फिराक में था। वहीं पुलिस ने बताया कि वाहन चोर समीर खान पहले भी जेल जा चुका है व इसके खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में चोरी का मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस इसका आपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुट गई है। पकड़े गये चोर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में काठगोदाम थानाध्यक्ष विमन कुमार मिश्रा, एसआई भुवन सिंह राणा, कांस्टेबल मोहन जुकरिया, दीपक अरोड़ा, एसओजी के कांस्टेबल भानू प्रताप शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










