समाचार सच, हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू के दौरान अक्सर शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं अब महिला भी शराब तस्करी के कार्य में उतरी नजर आ रही हैं। ऐसे ही एक महिला तस्कर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मंडी चौकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान खबर मिली कि गोरापड़ाव के ग्राम हरिपुर शिवदत्त में महिला शराब की तस्करी कर रही है। सूचना को पुलिस गंभीरता से लेते हुए वहां छापा मारा। तब उन्हें एक महिला गत्ते की पेटियां ले जाती नजर आयी। शक होने पर जब पुलिस ने तलाशी ली तो गत्ते की पेटियों से 90 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। पूछताछ करने पर उक्त महिला ने अपना नाम गीता यादव पत्नी शिव सिंह यादव बताया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो महिला ने बताया कि लॉक डाउन में काम न मिलने के चलते वह इस कारोबार में उतर आई। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










