दून में डेंगू से पीड़ित पुलिस कांस्टेबल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

Police constable suffering from dengue in Doon died during treatment

समाचार सच, देहरादून। यहां एक निजी अस्पताल में बीती रात डेंगू से पीड़ित पुलिस कांस्टेबल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कांस्टेबल देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में तैनात था। पुलिस विभाग ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी। इधर सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

नेहरू कॉलोनी थाना के अध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि कांस्टेबल जगमोहन पंवार की पोस्टिंग उनके थाने में थी। कुछ दिन पहले उन्हें डेंगू हो गया था जिससे उनकी तबियत खराब हो गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया था और उनका उपचार चल रहा था। लेकिन उनकी तबियत लगातार बिगड़ती रही और शनिवार रात को उनका निधन हो गया।

उनके असमय निधन पर डीआईजी देहरादून के दलीप सिंह कुंवर ने गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दुखद समय में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

जगमोहन पंवार ने वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होकर सेवा की थी। उनका मूल निवास ब्रह्मखाल, उत्तरकाशी में था। वर्तमान में उन्होंने दीपनगर, देहरादून में अपने परिवार के साथ निवास किया था। उनके पार्थिव शरीर पर पुलिस के उच्चाधिकारी और आम लोगों ने पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440