पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टी सहित 3000 लीटर लहन किया नष्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए आज मालधन क्षेत्र में ग्राम तुमड़िया डैम न. 01 में छापामारी के दौरान अवैध कच्ची शराब की भट्टी को नष्ट करते हुए कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त किए जा रहे हैं लगभग 3000 ली0 लहन को भी नष्ट किया गया है।
आपको बताते चलें कि अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध एसएसपी नैनीताल द्वारा संपूर्ण नैनीताल जनपद स्तर पर वृहद अभियान चला रखा है उपरोक्त अभियान के अंतर्गत कार्यवाही के दौरान सूचना प्राप्त हुई की मालधन क्षेत्र अंतर्गत तुमरिया डैम नंबर 1 के ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब की भट्टियां संचालित हैं। जिस पर मालधन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह मेहता के नेतृत्व में तुमड़िया डैम न. 01 गांव क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ औचक छापामारी की गई और अवैध कच्ची शराब की भट्टियों को नष्ट किया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 भूपेंद्र सिंह, कॉ0 अशोक कंबोज, गोविंद सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   13 मार्च २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440