पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार का खात्मा करने की ठानी, बनभूलपुरा क्षेत्र से एक बार फिर भारी मात्रा में स्मैक के साथ 02 को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार का खात्मा करने के लिए जनपद नैनीताल स्तर पर चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी एवम क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम जब ने बीती रात क्षेत्र में गश्त /चैकिंग कर रही थी इसी दौरान रेलवे स्टेशन मैन गेट से 02 स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों ने अपना नाम महबूब उर्फ माकू पुत्र मुख्तयार अहमद निवी गफूर बस्ती वार्ड नं0-27 व सोनू सागर उर्फ कंजड पुत्र विजय कुमार निवासी गाँधीनगर वार्ड नं0-27 बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 8.3 ग्राम व 7.2 ग्राम अवैध स्मैक कुल 15.5 ग्राम बरामद की गई। तस्करों के खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि दोनों तस्कर नशे के केस में कई बार जेल भी जा चुके हैं। अभियुक्तगणों को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में उ0नि0 विरेन्द्र चन्द, का0 मुन्ना सिंह, अमनदीप सिंह, दिलशाद अहमद शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440