बिना नेगेटिव रिपोर्ट के जिले में आई युवती पर पुलिस ने दर्ज किया केस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार जिला प्रशासन ने तय किया था जिले में अन्य स्थानों से आना वाला व्यक्ति बिना नेगेटिव रिपोर्ट के प्रवेश नहीं करेगा। जिसके चलते जिले में एक युवती को प्रवेश करना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवती के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। यहां एमबी डिग्री कालेज में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवराम की पुत्री पूजा भारती 28 मई को मुरादाबाद से वाहन संख्या एचआर-38एए-4939 से अपने साथ भिकियासैड़ निवासी कमला देवी के साथ अपने पिता के आवास हल्द्वानी पहुंच गई। बिना मेडिकल जांच और अनुमति के पहुंची युवती की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इसे कोविड नियमों का उल्लंघन मानते हुए युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440