पुलिस को मिली बडी सफलता, फरार चल रहा शातिर ईनामी अपराधी गिरफ्तार, पच्चीस हजार रुपये का था ईनाम

खबर शेयर करें

Police got big success, absconding vicious reward criminal arrested, reward of twenty five thousand rupees

समाचार सच, देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस (Kotwali Patelnagar Police) को बडी सफलता मिली। लम्बे समय से चोरी के मामले मे फरार चल रहे पच्चीस हजार रुपये के शातिर ईनामी अपराधी (Vicious criminals with reward of twenty five thousand rupees) को कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर एक अदद सफेद धातु की चौन भी बरामद की गई हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून दलीप सिह कुँवर (Senior Superintendent of Police District Dehradun Dalip Singh Kunwar) द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड एवं फरार चल रहे वाँछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस को आदेश-निर्देश जारी किये गये हैं। जिसके अनुपालन मे नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक सदर सर्वेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर सूर्य भूषण नेगी द्वारा फरार एवं वांछित, ईनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई। थाना पटेलनगर के मुकदमा अपराध सख्या 61/2022 धारा-380 भादवि मे वांछित अभियुक्त शाहबाज उर्फ शहजाद पुत्र खुर्शीद निवासी मुढाला थाना कोतवाली शहर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिये पच्चीस हजार रुपये का ईनाम घोषित था। उक्त ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए, मुखबिर तन्त्र को सक्रिय करते हुए लगातार तलाश की गई।
इसी क्रम मे पुलिस टीम अभियुक्त शाहबाज उर्फ शहजाद की गिरफ्तारी हेतु जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश रवाना थी, जहाँ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शाहबाज उर्फ शहजाद पुत्र खुर्शीद निवासी मुढाला थाना कोतवाली शहर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष पच्चीस हजार रुपये के ईनामी अपराधी को कृष्णा कॉलेज तिराहा नूरपुर रोड बिजनौर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -   खुशियों से सजे घर पर टूटा कहरः भाई की शादी से पहले सड़क हादसे में युवक की मौत

गिरफ्तार अभियुक्त शाहबाज उर्फ सोनू द्वारा अपने तीन अन्य साथियो के साथ मिलकर कुछ माह पूर्व थाना क्षेत्र मे बन्द घर से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिन्हे पूर्व मे ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त शहबाज उर्फ शहजाद की निशानदेही पर एक अदद सफेद धातु की चौन बरामद की गई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440