पुलिस ने मुम्बई के भटके व्यक्ति को परिजनों को सौंपा, परिजनों ने जताया आभार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कई दिनों से दर-दर भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को हल्द्वानी पुलिस ने उसके सकुशल परिजनों को सौंपा, परिजनों ने पुलिस के उक्त कार्य की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए आभार जताया।
टीपीनगर चौकी पुलिस को देवलचौड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति क्षुब्ध अवस्था में मिला। जो कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। पुलिस द्वारा तत्काल व्यक्ति को उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल में ले जाया गया। परंतु वह कुछ नहीं बता पा रहा था। इस पर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ ने उस व्यक्ति के पास मिले आधार कार्ड में लिखे पते पर स्थानीय मुंबई पुलिस के माध्यम से परिजनों से संपर्क साधा गया। व्यक्ति का नाम बाबूराम कृष्णनन पुजारी उम्र 54 वर्ष, पुत्र रामकृष्ण पुजारी निवासी जयदुर्गपाल नगर, तलाव पारवाड़ी, सहार गांव, रोड नं-3 विलेपाले पूर्व, मुंबई महाराष्ट्र है। इस पर उसके भाई राजेश दासन निवासी उपरोक्त से संपर्क करने पर 12 जून से गुमशुदा होना बताया गया। नैनीताल पुलिस द्वारा परिजनों को बुलाकर व्यक्ति को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल पुष्पा यादव, कांस्टेबल अनिल टम्टा, नवीन राणा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   लहसुन खाने के चमत्कारिक फायदे

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440