समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार जनपद नैनीताल में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ व नशाखोरी अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।
थाना मुखानी पुलिस द्वारा बीती रात्रि थानाध्यक्ष के निर्देश पर गश्त कर रही लामाचौड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान के दौरान फतेहपुर चारधाम मंदिर के पास दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल संख्या यूके 06जी 9684 ग्लैमर से 255 पाउच (लगभग 85 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। पुलिस पूछताछ में शराब तस्करों द्वारा बताया गया कि वह कच्ची शराब की खेप उधम सिंह नगर गूलरभोज से लाकर हल्द्वानी क्षेत्र में बेचने का काम करते हैं। पकड़े गये युवकों में एक युवक गुलरभोज (ऊधमसिंहनगर) व दूसरा व्यक्ति मुखानी क्षेत्र का रहने वाला है। उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना मुखानी में 60/72 आबकारी अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिन्हें आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। शराब तस्करों में एक गूलरभोज, उधम सिंह नगर तथा दूसरा मुखानी क्षेत्र का रहने वाला है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में कांस्टेबल प्रवीण कुमार, दया किशोर, कौस्तुबानंद पंत, चौकी लामाचौड मुखानी सम्मिलित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















