समाचार सच, रामनगर। वादी चन्दर राम पुत्र भवानी राम शिवनाथपुर नई बस्ती, मालधन चौड कोतवाली रामनगर जनपद नैनीताल द्वारा चौकी मालधन चौड़, कोतवाली रामनगर में आकर तहरीर दी गई कि उसकी बहु खुसी देवी पत्नी शंकर लाल 6 अगस्त 2022 को अपने ससुराल शिवनाथपुर नई बस्ती, मालधन चौड़ से अचानक अपने पुत्र देव के साथ अचानक घर से लापता हो गई। जिसकी परिजनों द्वारा काफी ढूंढ खोज की गई लेकिन सफलता ना मिलने पर उसने पुलिस की शरण में आना उचित समझा। कोतवाली रामनगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर लापता की खोजबीन में लग गई। भूपेंद्र सिंह मेहता चौकी प्रभारी मालधन चौड़, कांस्टेबल जयवीर सिंह के द्वारा गुमशुदा की तलाश करने हेतु क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं सुरागरसी पतारसी की गई जिसमें उनको सफलता भी हाथ भी लगी। पुलिस ने गुमशुदा व उसके पुत्र 05 सितम्बर को मेरठ उत्तर प्रदेश से बरामद कर उसे सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













