दुकान से चुराई ब्रांडेड सिगरेटों का पुलिस ने किया खुलासा, मय माल सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना रायपुर पुलिस ने दो लोगों को दुकान से चुराई ब्रांडेड सिगरेटों सहित गिरफ्तार किया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन नगर धर्मपुर देहरादून निवासी आनंद प्रकाश के पुत्र रवि कुमार ने थाना रायपुर मे सौंपी तहरीर में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान का शटर तोड़ कर दुकान में रखी ब्रांडेड सिगरेटें चोरी कर ली।

पुलिस ने उनकी तहरीर पर तत्काल कार्यवाही करते हुये अज्ञात के विरुध्द्ध धारा 457/380 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। चोरी, नकबजनी के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा उक्त मुकदमे का शीघ्र खुलासा करने का आदेश दिया गया, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना रायपुर द्वारा तत्काल मुकदमे के खुलासे हेतु टीमों का गठन किया गया। जिसमें टीमों द्वारा क्षेत्र में सुरागरस्सी पतारस्सी कर क्षेत्र में लगे विभिन्न सीसीटीवी फुटेजों का गहनता पूर्वक चेकिंग करते हेतु टीमों को आदेशित किया। जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगे 50 सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तथा सुराग रस्सी पतारस्सी करते हुए आज दीपक ढौंडियाल पुत्र धनीराम धौंडियाल निवासी तपोवन ईश्वर विहार थाना रायपुर जनपद देहरादून व हर्ष धस्माना पुत्र दिनेश कुमार निवासी डीएल रोड अंबेडकर कॉलोनी थाना रायपुर को चोरी किए गए विभिन्न ब्रांड के सिगरेट लगभग कीमत चालीस हजार रुपए सहित रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर मुकदमे का खुलासा किया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे एसआई रविन्द्र नेगी, का. सौरभ वालिया, का. दीप प्रकाश, कां. गम्भीर रावत शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   संस्कृति की विविधता से समृद्ध होती है शिक्षा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440