पुलिस ने नशे में बाईक चलाने पर वाहन किया सीज, कई के काटे चालान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक द्वारा नशे में बाईक चलाने पर वाहन को सीज कर दिया। जबकि नियमों के उल्लंघन पर एक दर्जन वाहनों के चालान काटे।
मुखानी थाना पुलिस ने यातायात नियमों के अनुपालन के लिए चंबल पुल के समीप चैकिंग अभियान चलाया। इस बीच पुलिस को सूरज पुत्र प्रयागराम निवासी दमूवाढूंगा को बाईक संख्या यूके 04यू-3565 का संचालन नशे की हालत में करता पाया गया, जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ उसे 185 एमवी एक्ट में निरूद्घ कर न्यायालय में पेश किया। जबकि पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर एक दर्जन वाहनों के चालान भी काटे। पुलिस की चैकिंग अभियान से क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालकों हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440