पुलिस ने हजारों की नगदी के साथ तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने हजारों की नगदी के साथ तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार टीम जब गश्त पर थी इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि इन्द्रानगर ठोकर के पास जुआ खेला जा रहा है सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने वहां छापा मारा तो पुलिस को देखकर जुआरी भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस की मुस्तैदी के चलते उन्होंने तीन जुआरियों को दबोच लिया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गये जुआरियों की तलाशी लेने पर पुलिस को ताश की गड्डी व 3490 रूपये की नगदी बरामद हुई। जुआरियों ने अपने नाम गुलफाम अंसारी पुत्र शमशुद्दीन अंसारी, तसब्बर पुत्र शेरखान निवासी बड़ी मस्जिद इन्द्रानगर व आरिफ सिद्दकी पुत्र नूर मोहम्मद सिद्दीकी निवासी ख्वाजा कॉलोनी बड़ी रोड वार्ड नं 32 बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440