CBSE बोर्ड के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं इस तारिख से, जानिए पूरा शेड्यूल

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। CBSE Board ने प्रैक्टिकल को लेकर एक आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है, (CBSE Board) सीबीएसई के नोटिस के मुताबिक प्रैक्टिकल, 1 जनवरी 2023 से शुरू होगे l प्रैक्टिकल की अधिक जानकारी के लिए छात्र CBSE की वेबसाइट पर जा सकते हैंl

CBSE Board के वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं, इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट असेसमेंट 1 जनवरी 2023 से शुरू होने हैंl CBSE Board ने छात्रों के साथ ही स्कूलों को भी दिशानिर्देश जारी किए हैंl बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक छात्रों को प्रैक्टिकल के शेड्यूल के मुताबिक स्कूलों में उपस्थित होना होगाl

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

CBSE Board के मुताबिक प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल देने का दूसरा अवसर प्रदान नहीं किया जाएगाl CBSE का कहना है कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही टाइम-टेबल जारी किया जाएगा। साथ ही CBSE Board ने छात्रों से किसी भी अन्य डेट शीट या सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली जानकारी से भ्रमित ले होने की सलाह भी दी हैl

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440