प्रताप बिष्ट फिर बने भाजपा नैनीताल जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह फैसला उनके संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस छापे में दो युवक व एक महिला गिरफ्तार, युवती मुक्त

पार्टी कार्यालय में इसकी औपचारिक घोषणा के बाद प्रताप बिष्ट ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प
पत्रकारों से बातचीत में प्रताप बिष्ट ने कहा कि वह हमेशा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने में विश्वास रखता हूं। इस नए कार्यकाल में भी मैं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा और भाजपा को और अधिक सशक्त बनाऊंगा।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में सनसनी! नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका से इलाके में हड़कंप

उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। सभी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में नैनीताल जिले में भाजपा पहले से भी अधिक संगठित और मजबूत होगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440