राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा शुरू, कल हल्द्वानी-नैनीताल में रहेंगी व्यस्त, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी…

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखंड के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती का जश्न पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास आज से शुरू हो गया है।

शनिवार सुबह राष्ट्रपति देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचीं, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सहित कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -   आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में गाया था पहला गाना, 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए

अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रपति 3 से 4 नवंबर तक नैनीताल जनपद के भ्रमण पर रहेंगी।
3 नवंबर की दोपहर 3.05 बजे देहरादून से प्रस्थान कर वह 4.10 बजे हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगी। इसके बाद 4.20 बजे कार से राजभवन नैनीताल के लिए रवाना होंगी।

राजभवन पहुंचने पर राष्ट्रपति राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होंगी और यहीं रात्रि विश्राम करेंगी।

अगले दिन 4 नवंबर की सुबह 8.50 बजे, राष्ट्रपति राजभवन के मुख्य द्वार के शिलान्यास समारोह में शिरकत करेंगी। इसके बाद वह कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा आश्रम जाएंगी और 10.05 से 10.35 बजे तक दर्शन करेंगी।

यह भी पढ़ें -   92 वर्ष की उम्र में सुरों की सरताज आशा भोसले का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

दर्शन के पश्चात राष्ट्रपति 11.15 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल पहुंचेंगी, जहां वह 20वें दीक्षांत समारोह (कन्वोकेशन) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और छात्रों को संबोधित करेंगी।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद वह 12.25 बजे पुनः राजभवन लौटेंगी। राष्ट्रपति का राजभवन से हल्द्वानी के लिए प्रस्थान 2.30 बजे निर्धारित है। 3.50 बजे वह हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगी और शाम 4.00 बजे बरेली हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440