नैनीताल जिले में बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने तथा बेहतर इलाज को प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू

खबर शेयर करें

डीएम ने दिये सभी चिन्हित चिकित्सालयों में एक सप्ताह के भीतर बैड, वैन्टीलेटर, मानिटर, आक्सीजन बैड आदि की व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण की तीसरी संभावित लहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस लहर में बच्चों के लिए ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। कम आयु वर्ग के बच्चो के संक्रमित होने के कई केस सामने आने लगे है। छोटे बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने तथा बेहतर इलाज के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। इस सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में बुधवार की देर सांय जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में डीएम श्री गर्ब्याल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित बच्चांे की संख्या मे ईजाफा होने लगा है। बच्चों को बचाने के लिए हमें सामुहिक प्रयास करने होंगे तथा चिकित्सालयों में विशेष व्यवस्थायें एवं प्रबन्ध करने के लिए हमें अभी से सतर्कता पूर्वक कार्य प्रारम्भ कर देना चाहिए। उन्हांेने बताया कि जनपद के सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों मे भी बच्चा कोरोना नियंत्रण वार्ड स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि एल-1 स्तर के वार्ड नैनीताल बीडी पाण्डे चिकित्सालय, बेस चिकित्सालय हल्द्वानी तथा एल-2 स्तर के वार्ड गरमपानी, ओखलकांड, बेतालघाट, भवाली तथा भीमताल में स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी को निर्देश दिये कि इन सभी चिन्हित चिकित्सालयों में एक सप्ताह के भीतर बैड, वैन्टीलेटर, मानिटर, आक्सीजन बैड आदि की व्यवस्थायें सुनिश्चित करा लें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लगभग 250 बच्चों के संक्रमित होने की सम्भावना होगी। उन्होंने बताया कि जिले मे लगभग 5 लाख बच्चे हैं। इन सभी का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा लक्षण आने पर विधिवत सैम्पलिंग की व्यवस्था भी जाए। उन्होंने कहा कि सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भी बच्चों के लिए सुविधायुक्त वार्ड पृथक से तैयार कर लिया जाए।
बैठक में मौजूद निजी अस्पतालों के संचालकों एवं प्रबन्धकों से बात करते हुये डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के लिए संक्रमित बच्चो के ईलाज के लिए सभी चिन्हित 13 निजी अस्पताल प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमंे का सहयोग करें। सभी निजी चिकित्सालयांे को प्रशासन द्वारा वांछित सहयोग भी किया जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी, एसीएमओ डा0 रश्मि पंत, कृष्णा हास्पिटल एवं रिसर्च संेटर के डा0 जेएस खुराना के अलावा अन्य निजी अस्पतालोें के संचालक भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440