तेज गर्मी और बारिश के बाद की धूप में आती हैं घमौरियां, जानिए कैसे करें बचाव

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मी से लू के साथ में घमौरियां की समस्या भी होती है। पसीने के कारण यह परेशानी होती है। इसमें पीठ और पेट पर दाने आ जाते हैं, गले और चेहरे पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं, घमौरियां की जलन और खुजली हमें परेशान कर देती है। बारिश के बाद उमस बढ़ने से मौसम में नमी बढ़ने से और तीखी धूप के कारण भी घमौरियां होती है। आइए जानते हैं कुछ घरेलु उपाय जिनसे इसका समाधान हो सकता है –

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
  1. एलोवेरा के कारण घमौरियां दूर होती है। इसके जैल को रात में सोने के पहले लगाकर सुबह ठन्डे पानी से धोने से यह दूर होती है।
  2. घमोरिया में कई बार बहुत खुजली और जलन होती है, ऐसे में एक नैपकिन में आइस क्यूब रख कर उसका सेक करने से भी घमौरियां ठीक होती है।

3 बेकिंग सोडा के 1-2 चम्मच मात्रा को पानी में मिलकर घमौरियां वाले स्थान पर लगाने और कुछ समय के अंतराल के बाद धोने से घमौरियां में आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
  1. मुल्तानी मिटटी को गुलाबजल में मिलकर घमौरियां के स्थान पर लगा लें, बाद में पानी से धो लें , ऐसा 3-4 दिन करने से घमौरियां समाप्त हो जाएगी।
  2. खीरे को छोटे टुकड़ों में काटकर उन्हें फ्रिज में ठंडा कर लें, उसके बाद उसे घमौरियां पर लगाएं, इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440