समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया के तहत चयन वर्ष 2024-25 में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) को निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति उत्तराखण्ड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) सेवा नियमावली, 2018 तथा उसके संशोधन नियमावली 2024 के अंतर्गत की गई है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा दिनांक 28 मई 2025 को गठित विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर यह निर्णय लिया गया। समिति द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार उप निरीक्षकों की सेवा अभिलेख, दक्षता एवं वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं।
मुख्यालय द्वारा पारित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित उप निरीक्षकों को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति उनके पदोन्नति आदेश की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।


इस निर्णय से न केवल संबंधित कार्मिकों के मनोबल में वृद्धि होगी, बल्कि विभाग की कार्यक्षमता भी सुदृढ़ होगी।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440