हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस छापे में दो युवक व एक महिला गिरफ्तार, युवती मुक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार के एक मामले का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से एक युवती को भी मुक्त कराया गया, जिससे जबरन देह व्यापार कराए जाने का आरोप है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की हृदय विहार कॉलोनी, सलेमपुर स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मकान से आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते हुए दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया तथा एक युवती को वहां से मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में महिला शक्ति का सम्मान: दिव्य ज्योति संस्था ने आयोजित किया विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान पुत्र महमूद और सोफियान पुत्र साजिद निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना पीरान कलियर, हरिद्वार के रूप में हुई है। महिला आरोपी थाना कलियर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, तीन चार्जर, देह व्यापार से प्राप्त 3000 रुपये की नकदी और एक वैगनआर कार भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें -   संस्कृति की विविधता से समृद्ध होती है शिक्षा

पुलिस का कहना है कि आरोपी किराए के मकान में पिछले कई दिनों से यह अवैध गतिविधि चला रहे थे, जिससे आसपास के लोगों को भी परेशानी हो रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर संयुक्त टीम का गठन किया गया और शनिवार को छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मकान के अंदर आरोपी आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर की गई छापेमारी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक युवती को मुक्त कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440