समाचार सच, हल्द्वानी। यहां जजफार्म चौराहा में कूडत्रे को डंप करने से क्षेत्रीय लोगों का नगर निगम के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। बुधवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी के नेतृत्व में व्यापारी महिलाओं का एक शिष्टमंडल ने मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ज्ञापन सौंप कर इस मामले में रोष प्रकट किया।
संगठन पदाधिकारियों का कहना था कि चौराहे पर कूड़ा डालने की वजह से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत होती है। कई बार शिकायत के बाबजूद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है।
ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री उर्वशी बोरा, जिला उपाध्यक्ष ममता बिष्ट, जिला कार्यालय सचिव गीता बिष्ट मौजूद रही।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













