प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा के चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी शीघ, सदस्यता अभियान जोर-शोर से

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पहली बार ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य प्राप्त करने की ग्रामीण इकाई में चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। यह जानकारी यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इकाई में चुनाव के लिए पदों का निर्धारण कर दिया गया है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित नौ पदों के लिए चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इकाई की सदस्यता अभियान का प्रमुख उद्देश्य मुखानी-कुसुमखेड़ा के व्यापारियों द्वारा स्वयं के लिए ऐसा प्रतिनिधि चुना जाना है, जो संगठन के साथ मिलकर क्षेत्रीय व्यापारियों की समस्याओं हेतु संघर्ष करें। बताया कि संगठन ने ग्रामीण इकाई हेतु नगर सीमा निर्धारित की गयी है, जो मुखानी चौराहे से कुसुमखेड़ा होते हुए फतेहपुर, लामाचौड़, कमलुवागांजा, आरटीओ रोड, पीली कोठी, कठघरिया के सभी व्यापारियों को सदस्यता दिलवाई जायेगी और उन सदस्यों के द्वारा मतदान और चुनावी कार्यक्रम में सहभागिता दी जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। जिसमें सभी पदाधिकारी व व्यापारी बढ़चढ़ कर भागीदारी निभा रहे हैं।
पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, जिला सचिव एवं सदस्यता प्रभारी पवन जोशी मुख्यरूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   1 अपै्रल २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440