पं0 गोविन्दबल्लभ पंत जी का अपना ही एक अद्वितीय स्थान

खबर शेयर करें

भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत के 132वें जन्मदिवस पर किया याद

समाचार सच, हल्द्वानी। भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत का 132वां जन्म दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। तिकोनियां स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मेयर डा0 जोगेेन्दर पाल सिह रौतेला, विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डा0 श्रीमती इन्दिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बच्ची सिह रावत, पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, ने पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

इस अवसर पर प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष डा0 श्रीमती इन्दिरा हृदयेश ने अपने सम्बोधन में कहा कि पं0 गोविन्दबल्लभ पंत जी का अपना ही एक अद्वितीय स्थान था। उनकी उपलब्धि चारो दिशाओं में प्रदर्शित होती है। वह कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। उनके प्रयासों से ही हमारे देश ने अनेक राष्ट्रों में एक ऊंचा स्थान प्राप्त किया औेर अपनी एकता और मूलभूत जीवन के मूल्यों को बनाये रखने में सफल हुआ है। पंडित पंत जी का जन्म दिवस तभी सफल एवं सार्थक होगा जब हम उनके मूल्यों का अनुकरण कर उनके मूल्यों एवं आदर्शाे को विरासत के रूप में सुरक्षित रखे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण, भव्य समापन समारोह के निर्देश

मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला ने पंडित पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि पं0 पंत जी महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं0 पंत जी के आदर्शों, को अपनाते हुये हमारा राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि है। पंडित पंत जी की उपलब्धियां देश व प्रदेश के चारोे दिशाओं प्रदर्शित होती थी। हमें उनके आदर्शाे को अपने जीवन मे अपनाते हुये हम अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते है।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी दौरा आज, इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

कार्यक्रम मे पूर्व कैबिनेट मंत्री बच्ची सिह रावत,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने भी पंडित पंत के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शाे को आत्मसाद करने की बात कही।
कार्यक्रम में समिति के संयोजक रेनू जोशी के अलावा कमला नेगी, हरीश मेहता, डीके पंत,एनबी गुणवन्त,हुकम सिह कुंवर, विनोद दानी,नवीन पाण्डे,हीरा सिह बिष्ट,नेत्रबल्लभ जोशी,भूवन चन्द्र जोशी, रमा पाठक, पुष्पा, हेमन्त बगडवाल,के साथ ही बडी संख्या मेे स्कूली छात्र-छात्रायें एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

इधर तिकोनियां स्थित मीडिया सेन्टर में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती सादगी से मनाई गई। पंडित पंत के चित्र पर मुख्य मंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट तथा उपनिदेशक योगेश मिश्रा ने श्रद्धासुमन कर अर्पित किये। इस अवसर मीडिया सेन्टर के कर्मचारी एवं पत्रकार बन्धु मौजूद थे।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440