पुनर्नवा महिला समिति ने किया समाजसेवा, शिक्षा, साहित्य व संस्कृति के नायकों को ‘समर्पण सम्मान’ से अलंकृत — विधायक, मेयर और मंत्री बने साक्षी!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि की धरती पर आज समर्पण, संस्कार और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पुनर्नवा महिला समिति (हल्द्वानी, जिला नैनीताल) द्वारा रविवार को “समर्पण सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन राम वाटिका बैंक्विट हॉल, ऊँचा पुल, रामलीला ग्राउंड के सामने किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, साहित्य और लोकसंस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्माननीय व्यक्तियों को ‘समर्पण सम्मान’ से नवाजा गया। समारोह का शुभारंभ विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दीपा दरमवाल, दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती रेनु अधिकारी, नवीन वर्मा, ललित जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि महिलाएं समाज की आत्मा हैं। पुनर्नवा महिला समिति ने जिस समर्पण से समाजसेवियों को सम्मानित किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी की महिलाएं समाजसेवा का चेहरा बन चुकी हैं। ऐसे आयोजन समाज में एक नई सोच और ऊर्जा पैदा करते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्षा दीपा दरमवाल ने कहा कि पुनर्नवा महिला समिति ने नारी शक्ति के साथ-साथ पुरुष समाजसेवियों के योगदान को भी सराहा है, यह सच्चे अर्थों में समानता का प्रतीक है।
राज्य मंत्री रेनु अधिकारी ने कहा कि यह देखकर गर्व होता है कि देवभूमि की महिलाएं नेतृत्व, समाजसेवा और संस्कार तीनों का संगम बन चुकी हैं।
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ललित जोशी ने कहा कि समर्पण सम्मान समारोह सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि सेवा भावना को नमन है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो पूरा समाज प्रगति करता है।

यह भी पढ़ें -   11 अक्टूबर 2025 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

समारोह के अंत में समिति की अध्यक्ष लता बोरा ने सभी अथितियों एवं आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी समिति का उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण और समर्पण भावना को जीवित रखना है। आज सम्मान पाने वाले सभी लोग हमारे समाज के वास्तविक हीरो हैं।
सचिव शांति जीना ने कहा कि हम हर वर्ष ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और प्रेरणा फैलाने का कार्य करती रहेंगी।

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों में शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण और सामाजिक कार्य से जुड़े अनेक प्रमुख चेहरे शामिल रहे, जिनमें – डॉ. कीर्ति बल्लभ शक्टा-प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, डॉ. एस.सी. जोशी -प्रतिष्ठित महिला सशक्तीकरण, डॉ. तिलकराज जोशी – हिन्दी साहित्यकार, डॉ. एल.एस. रखोलिया- चिकित्सा, गोविंद चन्द्र जोशी-कलाकृति कलाकार, सुरेश राजन – लोक संस्कृति, मोहन राम दास – खेल वादक, भूपेन्द्र सिंह देव- रंगकर्मी, हरीश चन्द्र पाण्डे- वरिष्ठ समाज सेवक, मोहन चन्द्र जोशी- मुरली वादक, विनोद पंत- लोक साहित्य, प्रकाश चन्द्र- देश सेवा एवं समाज सेवा, जनार्दन चिलकोटी- समाज सेवा, मंजीत सिंह सेंगर- पुलिस सेवा, रोहित जोशी- विशेष बच्चों की सेवा सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग, 3.6 रही तीव्रता

इससे पूर्व कार्यक्रम में गीत-संगीत, कविताओं और प्रेरक संबोधनों ने सभी को भावविभोर कर दिया। पूरे समारोह में “नारी शक्ति अमर रहे” और “समर्पण को सलाम” के जयघोष गूंजते रहे।
कार्यक्रम की प्रचार सचिव कल्पना रावत, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, उपसचिव मंजू बनकोटी, कोषाध्यक्ष जानकी पोखरिया, और सदस्यों रेखा रावत, अंजना बोरा, कुसुम बोरा, जया बिष्ट, प्रेमा बृजवासी, सुचित्रा जायसवाल, अरुणा टंडन, मंजू, सुमन, कुसुम दिगारी, भगवती बिष्ट सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440