समाचार सच, हल्द्वानी। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जन्मदिन पर विभिन्न संगठनों ने पुष्पाजलि अर्पित की। साथ ही तू जिंदा है तो जिंदगी की जीत में यकीन कर क्रांतिकारी गीत गाया। इस दौरान प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की पुष्पा ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि सावित्रीबाई फुले ने सती प्रथा, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। स्त्रियों के लिए शिक्षा सहित कई काम किए। इसमें उनको काफी संघर्ष करना पड़ा। उनके समाजहित में दिए गए इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आज हमें महिला हिंसा व महिलाओं के वास्तविक अधिकारों के लिये संघर्ष करना होगा और स्त्री मुक्ति तक यह कार्यवाही जारी रखनी होगी। यही सावित्री बाई फुले को सच्चे अर्थों में याद करना होगा। इस दौरान प्रकाश आर्या ने कहा कि आज महिलाओं के साथ काफी हिंसा व अत्याचार हो रहा है। पतित उपभोक्तावादी संस्कृति महिलाओं को गुलाम बनाये हुये हैं। हमको इसके खिलाफ भी संघर्ष करना होगा।
कार्यक्रम में पुष्पा, रमेश कुमार, महेश चंद्र, बिंदु गुप्ता, ललित मोहन, प्रेम प्रकाश, मीना जलाल, जानकी देवी, शीला देवी, विमला देवी, तुलसी देवी, इन्द्रा देवी, शंकर राम, संजय टम्टा, सुरेंद्र प्रसाद, हेमंत कुमार समेत प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, प्रगतिशील युवा संगठन, परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछासं), सर्व श्रमिक निर्माण कर्मकार संगठन, युवा शिल्पकार समाज संगठन व सर्वाेदय शिल्पकार सेवा समिति से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










