राजेंद्र सिंह बिष्ट ने दिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (संवाददाता-सुशील भट्ट)। ब्लॉक कांग्रेस हल्द्वानी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सोमवार को अपने पद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर पुराने लोगों को मान सम्मान ना दिये जाने का आरोप लगाया है।

अपने पद से इस्तीफा देने के बाद बिष्ट ने कहा है कि जब तक नये लोगों को संगठन में जगह नहीं मिलेगी और उन्हें मान सम्मान नहीं मिलेगा तब तक कांग्रेस मजबूत नहीं हो पायेगी। उनका यह भी कहना था कि खेमे बाजी के चलते संगठन को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर एक ऐसा वर्ग है जो सिर्फ अपने लोगों को ही आगे बढ़ाता है जिसके चलते कांग्रेस नुकसान उठा रही है। रात-दिन कांग्रेस की सेवा करने वालों को सिर्फ पीछे धकेले जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे है और कांग्रेस में सिर्फ एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440