राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने निर्माणाधीन धनगढ़ी पुल का लिया जायजा, 2022 तक तक निर्माण पूरा करवाने के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर (कुलदीप अग्रवाल)। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने बुधवार को निर्माणाधीन धनगढ़ी पुल का जायजा लिया। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने अधिकारियों को 2022 तक पुल निर्माण कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए।

Ad Ad

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण होने से कुमाऊं के साथ ही गढ़वाल के हजारों लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। वहीं लोगों की दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि पुल नहीं होने से बरसात में नाला उफान पर आता था। रामनगर भ्रमण पर आने वाले कई पर्यटकों बरसाती पानी में बह जाने का खतरा बना रहता है। इसके बाद से उन्होंने इस पुल निर्माण करने का संकल्प लिया था। जिसके लिए केंद्र सरकार ने भी साथ दिया। सांसद ने पुल निर्माण कार्यों की जायजा लेकर 2022 तक यानी अगली बरसात से पहले निर्माण कार्य कराने को कहा है। बताया कि पुल बनने से कुमाऊं के लाखों लोगों के साथ ही गढ़वाल के लोग का सफर भी आसान हो जाएगा। वहीं 2022 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार विकास कर रही है। जनता के हित में काम हो रहे हैं। निश्चित तौर पर भाजपा ही सरकार बनायेंगी और प्रदेश का विकास करेगी।
निरीक्षण के दौरान पार्क की उप निदेशक कल्याणी सहित आदि अधिकारीगण मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440