समाचार सच, दिल्ली डेस्क। रेप और हत्या जैसे संगीन मामलों में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। यह 14वीं बार है जब उसे पैरोल या फरलो दी गई है। इस बार उसे 5 अगस्त 2025 को 40 दिन की पैरोल मंजूर की गई। मंगलवार सुबह उसे रोहतक की सुनारिया जेल से सिरसा डेरा आश्रम रवाना किया गया।
राम रहीम को 2017 में दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या मामले में उम्रकैद मिल चुकी है। वहीं, अपने ही मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या मामले में भी उसे उम्रकैद हुई थी, लेकिन 2024 में ष्संदिग्ध जांच के आधार पर उसे बरी कर दिया गया। राम रहीम को पिछले 4 वर्षों में कई बार पैरोल और फरलो पर रिहा किया गया, जिनमें से प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं 21 मई 2021 12 घंटे की पैरोल, 7 फरवरी 2022 21 दिन की फरलो, जून 2022 30 दिन की पैरोल, अक्टूबर 2022 40 दिन पैरोल, जनवरी 2023 शाह सतनाम सिंह जयंती पर 40 दिन की पैरोल, जनवरी 2024 50 दिन की फरलो, अप्रैल 2025 21 दिन की फरलो, 5 अगस्त 2025 40 दिन की पैरोल
राम रहीम की बार-बार रिहाई को लेकर विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राजनीतिक लाभ के लिए राम रहीम को चुनावी समय पर रिहा किया जाता है। इसी वजह से चुनाव आयोग को दखल देना पड़ा और राम रहीम को चुनावी प्रचार, भाषण और राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश देने पड़े। राम रहीम पैरोल पर रहते हुए सोशल मीडिया पर लाइव प्रवचन, वीडियो संदेश और म्यूजिक एल्बम जारी करता रहा है, जिससे उसकी लोकप्रियता और प्रभाव बना रहता है। कई बार यह सवाल भी उठा है कि क्या जेल से बाहर आकर राम रहीम अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर रहा है?

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440