रामनगर मर्डर खुलासा: पत्नी पर चढ़ा ‘इश्क का खुमार’, प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ऐसे खुला राज…

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। रामनगर में रमेश चंद्र हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। आपको बता दें, बीते दिन रमेश चंद्र का लहूलुहान शव नदी किनारे बरामद हुआ था जिसकी पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रमेश चंद्र की हत्या अवैध संबंध (illicit relation) के चलते की गई थी। मामले में पुलिस ने रमेश चंद्र की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं आरोपियों के कब्जे से रमेश चंद्र का मोबाइल एवं अन्य सामान भी बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार सुबह रामनगर कोतवाली पुलिस को ग्राम सावल्दे पूर्वी नई बस्ती निवासी 49 वर्षीय रमेश चंद्र का शव नदी के किनारे लहूलुहान हालत में बरामद हुआ था। मामले में मृतक की मां मानूली देवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या (killing) का मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें -   लहसुन खाने के चमत्कारिक फायदे

घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह (Harbans Singh) ने बताया रमेश चंद्र की पत्नी हेमा देवी का इसी गांव के रहने वाले दीपक उर्फ दीपू से करीब 4 वर्षों से अवैध संबंध हैं जिसको लेकर रमेश चंद्र आए दिन दीपक के साथ गाली-गलौज करता था कुछ दिन पूर्व भी रमेश चंद्र ने उसके साथ गाली-गलौज की थी। जिसके बाद रमेश चंद्र की पत्नी हेमा और दीपक ने रमेश चंद्र को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। शुक्रवार रात रमेश चंद्र जब ग्राम बासीटीला में शराब पीने पहुंचा तो दीपक के दोस्त दिगंबर ने इसकी सूचना दी जिसके बाद दीपक ने रमेश चंद्र के सिर पर डंडे से कई बार किया दिगंबर ने पत्थर से वार कर उसके मुंह को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें -   13 मार्च २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस मामले में रमेश चंद्र की पत्नी हेमा एवं उसके प्रेमी दीपक तथा दिगंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपियों के कब्जे से रमेश चंद्र का मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Ramnagar Murder Revealed: ‘Ishq ka khumar’ on wife, murder of husband along with lover, such secret revealed

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440