समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। बीस हजार रूपये के ईनामी अभियुक्त को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के अन्तर्गत कार्रवाई की है।
ज्ञात हो कि 20 जून को पीड़ित किशन सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में डकैती का मुकदमा दर्ज करवाया था उक्त डकैती के मुकदमे में पुलिस ने पूर्व में ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि इस डकैती में गुरुमेल सिंह उर्फ गुरमेली पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम इटब्बा, बन्नाखेड़ा थाना बाजपुर जिला ऊधम सिंह नगर की गिरफ्तारी शेष थी। काफी प्रयासों के बाद जब वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट द्वारा उसकी गिरफ्तारी हेतु अधीनस्थों अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तार के लिये घोषित ईनामी राशि 5000 रूपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये की गयी। क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत भाकुनी के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सैनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गयी। जो लगातार अभियुक्त के सम्भावित ठिकानों में दबिशें दी जा रहीं थी परन्तु अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। टीम ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से ईनामी अभियुक्त गुरुमेल सिंह उर्फ गुरुमेली को रविवार को ग्राम कुंईखेड़ा थाना गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीम अ0उ0नि0 नन्दन सिंह नेगी हे0कानि0 राजेन्द्र पुण्डीर, हेमन्त सिंह, कानि0 विपिन शर्मा, अनिल गिरी एसओजी शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















