ब्लॉगर बिरजू मयाल पर तीन मुकदमे, एक ही दिन में दर्ज – रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और झूठे आरोपों की आड़ में लोगों से अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने वाले ब्लॉगर बिरजू मयाल को आखिरकार रामनगर पुलिस ने धर दबोचा है। अभियुक्त के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे रामपुर रोड हाइवे के मंडी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

27 जुलाई 2025 को रामनगर थाने में तीन अलग-अलग शिकायतकर्ताओं द्वारा गंभीर आरोपों के साथ तहरीर दी गई, जिनमें गाली-गलौज, पैसे की जबरन मांग, जान से मारने की धमकी और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   16 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पहला मामला:
राकेश नैनवाल, निवासी ढिकुली, ने आरोप लगाया कि बिरजू मयाल ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
➡️ FIR संख्या 279/25 – धारा 351(3)/352 BNS

दूसरा मामला:
दिनेश मेहरा, निवासी शिवलालपुर, ने ₹10,000 की मांग और धमकाने का आरोप लगाया।
➡️ FIR संख्या 280/25 – धारा 308(2)/351(3) BNS

तीसरा मामला:
नीमा देवी, निवासी भरतपुरी, ने छेड़छाड़, गाली और धमकी की शिकायत दी।
➡️ FIR संख्या 281/25 – धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS

यह भी पढ़ें -   अपराधियों का काल बनेगा आपरेशन क्रेक डाउन संदिग्धों पर होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही

पुलिस के अनुसार, बिरजू मयाल लगातार सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर, लोगों पर झूठे आरोप लगाकर और डराकर पैसे वसूलता था। पूर्व में भी वह कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
FIR No. 135/25 – 115/352/351(2) BNS – कोतवाली रामनगर
FIR No. 279/25 – 351(3)/352 BNS
FIR No. 280/25 – 308(2)/351(3) BNS
FIR No. 281/25 – 74/115(2)/351(3)/352 BNS
FIR No. 64/21 – 323/504/506 IPC व SC/ST Act – कालाढूंगी
FIR No. 109/22 – 323/353/427/447/504/506 IPC – कालाढूंगी

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम: उ0नि0 गगन दीप, उ0नि0 तारा सिंह राणा, उ0 नि0 राजकुमारी, का0 अमित राणा, का0 शेखर।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440