समाचार सच, हल्द्वानी। रामनगर पुलिस ने स्कार्पियो वाहन से गांजें की तस्करी कर रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत नशे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम व नशे के सौदागरों पर सर्तक दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी को दिये गये कड़े निर्देश पुलिस को दिये हैं जिसके चलते पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन में सोमवार को स्कार्पियो वाहन से गांजे की तस्करी कर रहे तीन युवकों को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरूण सैनी ने बताया कि पुलिस टीम पी0 डब्लू0डी0 कार्यशाला के सामने रानीखेत रोड पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक स्कार्पियों यूए08-जे-0016 जो कि सड़क के किनारे खड़ी थी जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति पुलिस को गाड़ी से उतरकर भागने लगा जिसको पुलिस द्वारा पीछा कर पकड़ लिया और वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे गुप्त बने बाक्स से 3 कट्टो में करीब 35 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। आरोपियों ने अपना नाम धर्मेन्द्र सिंह उर्फ बाबू पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम सक्कनपुर तहसील रामनगरली, पलविन्दर सिंह उर्फ रवि उर्फ हैप्पी पुत्र दिलबाग सिंह निवासी हिम्मतपुर, विनोद सिंह पुत्र राम सिंह निवासी सुन्दरिया छोटा ललितपुर तहसील थलीसैण्ड जिला पौड़ी गढ़वाल बताया।
गिरफ्तारी टीम व0उ0नि0 अनीस अहमद, एएसआई मीना आर्या, हे0कानि0 हेमन्त सिंह, कानि0 गगन भण्डारी, संजय सिंह, आरिफ अली शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















