समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में राशन कार्ड धारकों को 2 किलो चीनी देने का शासनादेश जारी हो गया है। पिछले हफ्ते कैबिनेट बैठक में कई प्रस्ताव कैबिनेट द्वारा पास किए गए थे, जिसमें खाद्य विभाग के भी 2 आवश्यक प्रस्ताव मंजूर हुए थे, जिसमें सत्र 2020-21 में सहकारिता विभाग द्वारा लक्ष्य से 1.10 लाख कुंतल अधिक धान की खरीद की गई थी, जिस कारण उस वक्त वह ई-पोर्टल पर अंकित नहीं हो पाया था, खाद्य मंत्री श्री बंशीधर भगत ने उक्त विषय को कैबिनेट में पास करवाकर तत्काल उन्हें ई-पोर्टल में चढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। जिसके पश्चात 1.10लाख कुंतल धान को भी सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदा जा सकेगा। वहीं यह भी प्रस्ताव पास हुआ था कि प्रत्येक राशन कार्ड धारक को जून-जुलाई और अगस्त माह में 25 रूपये प्रति किलो की दर से 2 किलो चीनी दी जायेगी। जिसे कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी थी, उसके भी शासनादेश सोमवार को जारी हो चुके हैं। जिसपर समस्त प्रदेशवासियों ने प्रदेश सरकार की सराहना व्यक्त करते हुए खाद्य मंत्री श्री भगत का आभार व्यक्त किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










