सप्ताह में तीन दिन खोली जाय राशन की दुकानें, नेता प्रतिपक्ष से लगाई गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सप्ताह में तीन दिन खोले जायें राशन की दुकानें बंद करने का समय भी बढ़ाने की मांग को लेकर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उनके द्वारा आ रही व्यापारियों की समस्याओं को उजागर करते हुए बताया कि सप्ताह में केवल एक दिन राशन की दुकानें खुलने के चलते बाजारों में भीड़ व अफरा तफरी का माहौल पैदा हो रहा है। इससे कोरोना फैलने का भय और बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर भीड़ बढ़ने पर पुलिस प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है जो नहीं होना चाहिये। जिसके चलते बाजार में राशन की दुकानें तीन दिन व बाजार बंद करने के समय की अवधि बढ़ाने की बात कही है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदयेश ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से विस्तृत वार्ता कर सप्ताह में तीन दिन दुकान खोलने एवं बन्द करने के समय को बढ़ाये जाने एवं इस दौरान पुलिस उत्पीड़न की कार्यवाही न करने हेतु कहा गया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए आवश्यक कार्यवाही की बात कही। इससे पूर्व उनके द्वारा शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव ओम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी नैनीताल से भी वार्ता कर जानकारी ली व जनभावनाओं को सरकार तक पहंुचाने तथा उस पर प्रभावी कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया तथा कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में व्यापारियों द्वारा दिये जा रहे सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर हुकुम सिंह कुंवर, जीवन कार्की, नीरज प्रभात गर्ग, हेमन्त साहू, राकेश बेलवाल, राजकुमार केसरवानी, अतुल गुप्ता, अजय कृष्ण गोयल, पंकज कश्यप, गौतम अरोरा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440