14 जून को गैरसैंण में कांग्रेसियों के साथ उपवास करेगे रावत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस का गैरसैंण को लेकर स्टैंड बिलकुल साफ है। गैरसैंण ही राज्य की राजधानी होनी ही चाहिए। 14 जून को दून में विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। ठीक उसी दिन पूर्व सीएम रावत वहां गैरसैंण की उपेक्षा के विरोध में उपवास करने जा रहे हैं।
उन्होनें कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत और तत्कालीन विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने इस दिशा में पहल शुरू की थी। गैरसैंण में आज जो भी बुनियादी ढांचे का विकास हआ है, वो तत्कालीन कांग्रेस सरकार की ही देन है। वर्ष 2017 के बाद से सत्ता में आने के बाद से भाजपा लगातार गैरसैंण के साथ गैर जैसा ही व्यवहार कर रही है। वर्तमान बजट सत्र को गैरसैंण में न कराना भी इस उपेक्षा का एक उदाहरण है। सरकार का तर्क है कि चारधाम यात्रा की वजह से सत्र को गैरसैंण में न कराने का निर्णय किया है। लेकिन यह अपरिपक्व सरकार यह भूल जाती है कि यदि सरकार गैरसैंण में होगी तो चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग और भी बेहतर तरीके से की जा सकती है। भाजपा ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी तो जरूर घोषित किया है, लेकिन उसके बाद सरकार ने पलटकर गैरसैंण को देखा तक नहीं है।

यह भी पढ़ें -   वास्तु दोष: घर में पानी की टंकी लगवाने से पहले इसका ध्यान रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440