राम रक्षा स्त्रोत नित्य पाठ करने से अत्यधिक लाभ और शुभ फल जल्द ही मिलने लगते हैं

खबर शेयर करें

Reciting Ram Raksha Strot regularly gives immense benefits and auspicious results soon.

Ad Ad

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। श्री राम रक्षा स्तोत्र एक बहुत ही शक्तिशाली और चमत्कारी प्रार्थना है। बुध कौशिक ऋषि द्वारा रचित श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ प्रभु श्री राम का स्तुति गान है। इसमें प्रभु श्री राम के अनेक नामों का गुणगान किया है। राम रक्षा स्त्रोत स्वयं एक रक्षा कवच है और इसका नित्य पाठ करने से अत्यधिक लाभ और शुभ फल जल्द ही मिलने लगते हैं।

जीवन में होंगे ये बदलाव-

  1. राम रक्षा स्तोत्र का नित्य पाठ करने वाले व्यक्ति के मन में सकारात्मक भाव का संचार होता है और उसके चारों और सुरक्षा का एक घेरा निर्मित हो जाता है।
  2. मान्यतानुसार राम रक्षा स्तोत्र का नित्य पाठ करने से श्री हनुमान जी प्रसन्न होकर राम भक्तों की हर तरह से रक्षा करते हैं।

कैसे करें सिद्ध- विधिवत रूप से राम रक्षा स्त्रोत का ग्यारह बार पाठ करने के दौरान एक कटोरी में सरसों के कुछ दानें लेकर उन्हें अंगुलियों से घुमाते रहने से वह सिद्ध हो जाते हैं। उक्त दानों को घर में उचित और पवित्र स्थान पर रख दें। यह दानें कोर्ट-कचहरी जाने के दौरान, यात्रा पर जाने के दौरान या किसी एकांत में सोने के दौरान यह दानें आपकी रक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 58 थाने बने कोतवाली, लिस्ट में हल्द्वानी के इन थानों के नाम शामिल, दरोगाओं की पदोन्नति जल्द

कैसे करें पानी को सिद्ध- पानी को सिद्ध करने के लिए राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करते हुए तांबे के बर्तन में पानी भरकर इसे अपने हाथ में पकड़ कर रखें और अपनी दृष्टि पानी में रखें। राम रक्षा स्तोत्रम् के ग्यारह बार किए जाने वाले पाठ से पानी को भी सरसों की तरह सिद्ध किया जा सकता है। इस पानी को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पानी को रोगी को पिलाया जा सकता है। इससे ली जाने वाली औषधि का तेजी से प्रभाव होता है।

  1. राम रक्षा स्तोत्रम् का नित्य पाठ करने से भगवान शिव की भी कृपा प्राप्त होती है क्योंकि इस स्त्रोत की रचना बुध कौशिक ऋषि ने भगवान शंकर के कहने पर ही की थी। भगवान शंकर ने उन्हें इस स्त्रोत की रचना की प्रेरणा स्वप्न में दी थी।
  2. नित्य राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से मनुष्य के मन से हर तरह का भय निकल जाता है और वह निर्भिक जीवन जीता है।
  3. श्रीरामरक्षास्तोत्रम् के नित्य पाठ करने से मंगल ग्रह का कुप्रभाव भी समाप्त हो जाता है।
  4. इसका पाठ करने से प्रभु श्रीराम आपकी हर तरह से रक्षा करते हैं। अपने शरणागत की रक्षा करना उनका धर्म है।
  5. राम रक्षा स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करने से व्यक्ति को दीर्घायु, संतान, शांति, विजयी, सुख और समृद्धि प्राप्त होती है।
  6. जो व्यक्ति नित्य राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करता रहता है वह आने वाली कई तरह की विपत्तियों से बच जाता है।
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440