उत्तराखण्ड के 20 सब इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, 2015 का भर्ती मामला, निलंबित के आदेश जारी, पढ़ लीजिए सभी के नाम…

खबर शेयर करें

Recruitment case of 2015 fell on 20 sub-inspectors of Uttarakhand, suspension orders issued

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में भर्ती घोटाले के मामले सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। शासन ने जांच कराई जिसमें राज्य के 20 सब इंस्पेक्टर पर गाज गिरी (20 Fell On The Sub-Inspector) है। यह सभी नकल कर दरोगा बने है। साल 2015 में हुई दरोगा भर्ती धांधली (Inspector Recruitment Rigged) मामले में विजिलेंस की प्रारंभिक जांच के बाद इनके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया गया है। पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) की ओर से सभी जिला प्रभारियों को आदेश जारी कर 2015 में हुए 20 दरोगाओं को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि 2015-16 दारोगा भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस (Vigilance investigation of 2015-16 inspector recruitment scam) कर रही है। अभी तक की जांच पड़ताल में 40 से अधिक दारोगा पर परीक्षा में धांधली कर नियुक्ति पाने का आरोप है। विजिलेंस अभी कई साक्ष्य सबूत एकत्र कर विवेचना में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी दारोगाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्र की भी जांच हो रही है। ऐसा अंदेशा जताया गया है कि दारोगा भर्ती मामले में नियुक्ति पाने वाले कई दारोगा के शैक्षिक प्रमाण पत्र भी फर्जी हैं। ऐसे में विजिलेंस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में तैनात आरोपित दारोगाओं के बारे में कई तरह की जानकारी भी विजिलेंस जुटा रही है।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा में ‘चाय-पानी’ से भड़का सियासी पारा, बीजेपी विधायक और जिला पंचायत मेंबर भिड़े

निलंबित किए गए 20 दरोगा के मामले में एडीजी डॉ वी. मुरुगेशन ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेश के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें 20 दरोगा का नाम सामने आया है। सभी को सस्पेंड किया गया है। जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती संदिग्ध 20 दारोगा निलंबित रहेंगे।
8 अक्टूबर 2022 को विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में इस संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में कुल 12 आरोपी हैं। बता दें कि यूकेएसएसएससी मामले में जांच के दौरान साल 2015 में हुई दरोगाओं की भर्ती में भी धांधली की बात पता चली थी। यह परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय ने कराई गई थी। विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारी भी इस घपले में शामिल पाए गए। इस मामले की जांच शासन के निर्देश पर विजिलेंस को दी गई थी। विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी मामले की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें -   किचन सिंक में पानी रूकने की वजह से हो रही है परेशानी तो बिना पलम्बर के पाएं तुरन्त निजात

जाने निलंबित होने वाले दरोगाओं के नाम…
दीपक कौशिक- उधम सिंह नगर
अर्जुन सिंह- उधम सिंह नगर
बीना धपोला- उधम सिंह नगर
जगत सिंह शाही- उधम सिंह नगर
हरीश महर- उधम सिंह नगर
लोकेश- उधम सिंह नगर
संतोषी – उधम सिंह नगर
नीरज चौहान – नैनीताल
आरती पोखरियाल – नैनीताल अभिसूचना
प्रेमा कोरंगा- नैनीताल
भावना बिष्ट – नैनीताल
ओमबीर- देहरादून
प्रवेश रावत- देहरादून
राज नारायण व्यास – देहरादून
जैनेंद्र राणा – देहरादून
निखिलेश बिष्ट- देहरादून
पुष्पेंद्र – पौड़ी गढ़वाल
गगन नैथानी – चमोली
तेज कुमार- चंपावत
मोहित सिंह रौथाण पीसी एसडीआरएफ

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440