समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज के लोभियों की भयावता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है ऐसा ही एक मामला बनभूलपुरा क्षेत्र थाना क्षेत्र में आया जहां पर एक व्यक्ति ने दहेज में मोटर साइकिल न देने पाने के कारण वर पक्ष द्वारा बारात लाने से इंकार कर दिया। पुलिस को सौंपी तहरीर में लाइग्न नं. 18 बनभूलपुरा निवासी अरशद अली पुत्र असगर अली ने बताया कि उसकी पुत्री आशिया का रिश्ता बिलासपुर में रहने वाले आसिफ खां पुत्र रईस खां के साथ तय हुआ था। 26 जून को विवाह की तिथि निर्धारित हुई थी जिसकी उनके द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। लेकिन निर्धारित तिथि पर जब बारात नहीं पहुंची तो जानकारी लेने पर पता चला कि वर पक्ष की ओर से दहेज में मोटर साईकिल की मांग की जा रही थी मांग न पूरी हो पाने के कारण वर पक्ष द्वारा बारात लाने से ही इंकार कर दिया। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने वर पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










